बीते छह फरवरी को एक शख्स के द्वारा अपनी पत्नी को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने का प्रयास किया गया था, जिस मामले का शनिवार को देहात थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अवदेश प्रताप सिंह ने बताया, छह फरवरी को जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पायली से रायसिंग यादव नाम के व्यक्ति अपनी पति जयवती को मृत अवस्था में भर्ती किया है, जिसके शरीर में मारपीट के निशान हैं। सूचना पर तत्काल रवाना हो जिला अस्पताल पहुंच मृतिका का शव पंचनामा एवं पीएम करवाया गया। डॉक्टर ने बताया कि जयवती की मौत मारपीट की चोट के कारण हुई है। इसके बाद पूरे मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की गई। वहीं, पति और अन्य परिजनों के बयान लिए गए। इसके बाद पूरे मामला का खुलासा हो गया।
पुलिस को जानकारी मिली कि मानकादेही खुर्द के रहने वाले रायसिंग यादव ने तीन साल पहले अनिता से शादी की थी, जिससे रायसिंग का एक बेटा है। इसी बीच रायसिंग की जान पहचान ग्राम नौलाखापा की रहने वाली जयवती उईके से हो गई थी। जो जयवती ने रायसिंग को बताया था कि जयवती की पूर्व में उमरेठ के वीरढाना के रहने वाले बाबू धुर्वे से शादी हुई थी। जो बाबू ने इसे छोड़ दिया तो जयवती वारंगा के रहने वाले सियाराम काकोडिया के साथ रहने लगी थी। बाद में सियाराम ने भी उसको छोड़ दिया था। जयवती और रायसिंग एक दूसरे को पसंद करने लगे तो जयवती रायसिंग के साथ ग्राम पायली में कृष्णा इंगले फार्म हाउस में मजदूरी करने लगा और वहीं बने कमरे में जयवती के साथ रहने लगे थे।
पति करता था महिला पर शक
जयवती से रायसिंग का एक बेटा है, जो करीब डेढ़ महीने का है। रायसिंग की पत्नि अनिता मानकादेही में रहती थी। जयवती के चरित्र में रायसिंग को शुरू से ही शक था। वह छोटे बच्चे को छोड़कर चली जाती थी और चार पांच दिन गायब रहती थी। रायसिंग के समझाने पर जयवती नहीं मानी तो पांच फरवरी को रायसिंग ने जयवती को डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया और सबूत छुपाने के इरादे से जयवती को कंबल में लपेट कर जिला अस्पताल में पहुंचा दिया। ताकि किसी को इस पर शक न हो।
इसी बीच मृतिका के परिजनों ने जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रायसिंग पिता लालू यादव उम्र 22 साल निवासी मानकादेही खुर्द हॉल ग्राम पायली कृष्णा इंगले फार्म हाउस छिंदवाड़ा के विरूध्द धारा 302, 201 भादवि 3 (2) (v) sc/st एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रायसिंग यादव पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी रायसिंग ने जुर्म स्वीकार करके घटना में प्रयुक्त आलाजर्रर डंडा बरामद करा दिया है, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।