फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व CM कमलनाथ ने चार करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रक अयोध्या रवाना किए; सरयू में किए जाएंगे विसर्जित

Mon, 05 Feb 2024 11:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara Hindi News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को चार करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रकों को छिंदवाड़ा से अयोध्या के लिए किया है। इन पत्रकों को प्रभु राम को अर्पित करने के बाद सरयू में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को चार करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रकों का पूजन कर अयोध्या के लिए रवाना किया। कमलनाथ के निवासस्थान शिकारपुर में अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कांग्रेस और मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा राम नाम पत्रक लेखन कार्यक्रम शुरू किया गया था। उसी के अंतर्गत चार करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रक भरे गए थे, जिन्हें सोमवार को अयोध्या के श्री राम मंदिर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उनके साथ सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन





गौरतलब है कि अयोध्या में जब प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, उस समय ही छिंदवाड़ा में कांग्रेस के द्वारा विशेष रूप से राम नाम पत्रक को भरने का कार्यक्रम शुरू किया गया था। पूरे जिले के विभिन्न ब्लाकों में लगभग चार करोड़ 30 लाख पत्रकों को लिखा गया। इसके बाद यहां पत्र को आज विशेष वाहन से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इसके पहले विधिवत रूप से पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा पूजा अर्चना की गई।
 
चार करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रक अयोध्या की सरयू नदी में विसर्जित किए जाएंगे। पहले इन पत्रक को प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा, उसके बाद इनका विसर्जन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें