फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: इंसानियत शर्मसार! दुष्कर्म पीड़िता को एमएलसी के लिए 5 घंटे इंतजार, डॉक्टर की तलाश में भटकती रही पुलिस

Fri, 15 May 2026 10:48 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। महिला डॉक्टर के नहीं होने से महिला पुलिस अस्पताल में भटकती रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शाम को एमएलसी हो सकी। पीड़िता ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म की शिकार 40 वर्षीय महिला को मेडिकल जांच (एमएलसी) के लिए करीब पांच घंटे तक अस्पताल में इंतजार करना पड़ा। पीड़िता को लेकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी महिला डॉक्टर की तलाश में अस्पताल में भटकती रही। आखिरकार अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शाम को महिला डॉक्टर अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता की मेडिकल जांच हो सकी।

दोपहर में पहुंची थी पीड़िता, नहीं थीं महिला डॉक्टर

जानकारी के अनुसार सांवरी चौकी से महिला एएसआई ऊषा जावरकर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं थीं। लेकिन अस्पताल में महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थीं, जिसके कारण एमएलसी नहीं हो सकी। महिला एएसआई ने कई बार महिला डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान पीड़िता घंटों तक अस्पताल में परेशान होती रही।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हुई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एएसआई ने चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद चौकी प्रभारी ने सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शाम करीब 6:10 बजे महिला डॉक्टर जिला अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद पीड़िता की मेडिकल जांच और एमएलसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

दुष्कर्म के दौरान महिला को आई थीं चोटें

बताया गया कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान महिला के साथ झूमाझटकी भी की थी, जिससे उसे चोटें आई थीं। मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए घंटों अस्पताल में इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, पहले होठों पर आई सूजन, फिर सांस लेने में होने लगी थी परेशानी
विज्ञापन


रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के मुताबिक महिला बुधवार रात गांव से खेत में बने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके रिश्ते के चाचा ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद गुरुवार सुबह पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस चौकी पहुंची। यहां से महिला पुलिसकर्मी के साथ उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।

अधिकारियों ने क्या कहा

चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण एमएलसी में काफी देरी हुई। मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी गई थी, जिसके बाद महिला डॉक्टर अस्पताल पहुंचीं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने कहा कि पीड़िता के परेशान होने की जानकारी मिलते ही महिला डॉक्टर से संपर्क किया गया था। बाद में डॉक्टर अस्पताल पहुंचीं और एमएलसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें