फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: घटिया निर्माण पर भड़के कलेक्टर, हर्रई के बटका खापा में छत तोड़ने के दिए निर्देश

Fri, 01 Mar 2024 09:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में घटिया निर्माण कार्य देखकर कलेक्टर भड़क गए। ऐसे में कलेक्टर ने हर्रई के बटका खापा में घटिया निर्माण देखकर छत तोड़ने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
जांच करते हुए अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के दूरस्थ आदिवासी अंचल में व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलने गुरुवार को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा बटकाखापा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामिया खुलकर सामने आई, जिस पर कलेक्टर द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की गई।

विज्ञापन


दरअसल, कलेक्टर द्वारा बटकाखापा क्षेत्र में बन रहे छात्रावास के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को लेकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही छात्रावास की छत तोड़कर पुनः निर्मित करने निर्देश दिए। मिली जानकारी अनुसार, बीते दिन कलेक्टर द्वारा माध्यमिक शाला, सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास, निर्माणाधीन छात्रावास, आंगनवाड़ी केन्द्र, आधार केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और तहसील न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर सिंह ने माध्यमिक शाला में निरीक्षण के दौरान मीनू के अनुसार भोजन नहीं बनाये जाने पर मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका पुष्पा भारती को सस्पेंड करने के निर्देश दिये। 

वहीं, संबंधित स्व-सहायता समूह के विरूद्ध भी कार्रवाई करने के लिये कहा। उन्होंने छात्रावास में छात्राओं से छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। कक्षा 9वीं के छात्र राजेन्द्र कुमरे, कक्षा 12वीं के छात्र हरिओम बेलवंशी और अन्य छात्रों ने बताया कि उन्हें शिष्यवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें