फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कमलनाथ के बाद सांसद नकुलनाथ ने भी किया पार्टी बदलने की अटकलों का खंडन, कहा- भाजपा फैला रही अफवाह

Thu, 29 Feb 2024 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा सांसद ने भाजपा में जाने की अटकलों को कोरी अफवाह बताया है। इसे उन्होंने भाजपा की साजिश भी करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि न तो वे, न ही कमलनाथ भाजपा में जाएंगे। 
विज्ञापन
कमलनाथ और नकुलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बीते दिनों सुर्खियों में रहे कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों ने भाजपा में जाने की अटकलों को अफवाह बताया है। कमलनाथ ये पहले ही कह चुके थे, अब सांसद नकुलनाथ ने भी इन अटकलों को भाजपा की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने भाजपा में जाने की बातों को अफवाह बताया है। उन्होंने भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। नकुलनाथ ने नवेगांव में आयोजित आभार सभा में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ भाजपा में जाने वाले हैं। मैं आपको बता दूं कि ना तो कमलनाथ भाजपा में जा रहे हैं और ना ही नकुलनाथ भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत का धन्यवाद भी दिया और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण हम जुन्नारदेव विधानसभा में चुनाव जीते हैं। 

गौरतलब हो कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक दिन पहले अपनी भाजपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था इसके बाद आज उनके बेटे सांसद नकुलनाथ ने भी स्पष्ट तौर पर कहा कि यह अफवाह भाजपा के द्वारा फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें