फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे, पुल निर्माण अधूरा होने से 20 गांवों का संपर्क टूटा

Sat, 27 Jul 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

गांव के लोग जान हथेली पर रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं। वहीं, स्कूली छात्रों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पानी में से होकर जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बड़ेगांव से सिंगोड़ी मार्ग में भजिया पुल का निर्माणाधीन कार्य पूर्ण नहीं होने को लेकर आसपास के लगभग 20 गांवों का संपर्क इस भजिया पुल के कारण टूट गया है। यहां से गुजरने वाले ग्रामीण जान हथेली में रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं और स्कूली छात्रों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण जन किसी भी प्रकार से इस भजिया पुल के ऊपर से तेज बहाव से बहता हुआ पानी को पार कर अपनी जान को जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब प्रधानमंत्री सड़क विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी पहले से थी की बारिश होना है और पुल का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है तो ठेकेदार को बारिश पूर्व परिवर्तित मार्ग बनाने के निर्देश जारी करना था।

किंतु विभाग ने इस उचित नहीं समझा और कुछ नहीं किया। अब बारिश के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि इसके पूर्व का पुल भी आने-जाने लायक ठीक-ठाक ही था। जो की परिवर्तित मार्ग के लिए उपयुक्त भी था। किंतु उसे भी दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र का पूरा मार्ग अवरोध हो गया है और लोगों का आना-जाना ही बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें