छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र के बेलगांव में रविवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने ग्रामीण राममिलन साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार से पूर्व ग्रामीणों ने शव को भोपाल-छिंदवाड़ा राजमार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। बारिश के बीच शव पर पॉलीथिन डालकर ग्रामीणों ने सड़क पर कुर्सियां और बाइक अड़ा दीं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ऐसे हुई वारदात
परिवार और गांव में मातम
राममिलन अपने पीछे चार नाबालिग बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बच्चों के भविष्य और पालन-पोषण को लेकर परिवार और ग्रामीणों में चिंता है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, सड़क पर उतरीं और प्रदर्शन किया। मौके पर परासिया टीआई भुवन देशमुख, न्यूटन चौकी प्रभारी दिनेश बघेल, एसडीएम शुभम कुमार यादव और परासिया विधायक सोहन बाल्मिक पहुंचे। एसडीएम और विधायक ने मृतक के परिवार को नियमों के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व में भी हो चुकी हैं वारदातें