फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarwara Assembly By Election: गोंडवाना पार्टी ने अमरवाड़ा में भलावी को उम्मीदवार बनाया, BJP से प्रत्याशी कौन?

Mon, 17 Jun 2024 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Amarwara Assembly By Election: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 10 जुलाई को यहां मतदान होगा। भाजपा ने इस सीट से कमलेश शाह को प्रत्याशी घोषित किया है। 

विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गोंडवाना पार्टी ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंग ने सामूहिक रूप से घोषणा करते देवरावन भलावी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। देवरावन 19 जून को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
प्रदेश अध्यक्ष अमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छी परफॉर्मेंस के चलते दोबारा से देव रावन भलावी को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। बता दें कि देवरावन भलावी को लोकसभा चुनाव 2024 में 50000 से ज्यादा वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव में भी देवरावन ने भाजपा और कांग्रेस को अच्छी टक्कर दी थी। ऐसे में उपचुनाव में देवरावन को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। 

यह है उपचुनाव का कार्यक्रम 
भाजपा ने उपचुनाव के लिए कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है। शाह लोकसभा चुनाव के बीच इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। उपचुनाव के लिए यहां 14 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 21 जून तक चलेगी। 24 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।  कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें