फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए बुजुर्ग ने कर दी मवेशी की हत्या, आरोपी के पास से मृत गाय बरामद

Fri, 27 Dec 2024 08:35 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

अमरवाड़ा के ग्राम खामी में जिंदा गाय काटते हुए आरोपी ख्याली अहिरवार (56) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी गौमांस बेचने की तैयारी में था। पहले भी शिकायतें मिली थीं, पर सबूत नहीं थे। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
अमरवाड़ा थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खामी में एक जिंदा गाय को काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीआई राजेंद्र धुर्वे ने जानकारी दी कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खामी नाला के पास एक व्यक्ति जिंदा गाय को काट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृत गाय को भी बरामद किया गया है। 

गौमांस बेचने के लिए काट रहा था गाय

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी खामी निवासी ख्याली पिता रैदास अहिरवार (56 वर्ष) है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह गौमांस बेचने के लिए गाय को काट रहा था। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले भी मिली थीं शिकायतें
पुलिस ने बताया कि ख्याली के खिलाफ पहले भी इस प्रकार की शिकायतें दर्ज हुई थीं, लेकिन सबूत के अभाव में कार्रवाई नहीं हो सकी थी। बीती रात आरोपी को जिंदा गाय के साथ पकड़ा गया, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच जारी

विज्ञापन

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बढ़ा दी है।

समाज में आक्रोश
गाय काटने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें