अमरवाड़ा जनपद पंचायत अमरवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष निलेश कंगाली के निधन से रिक्त हुए क्षेत्र क्रमांक 16 में 11 सितंबर बुधवार को उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए। सुबह सात बजे से तीन बजे तक तक हुए मतदान में सभी तीनों पंचायत राफा, कुदवारी और चिखली मुकासा के आठ ग्रामों में सबसे अधिक मतदान चिखली मुकासा के मतदान केंद्र 97 में 79.63 प्रतिशत मतदान रहा। जबकि सबसे कम मतदान बरधिया में 56 प्रतिशत रहा।
इसके अलावा कुदवारी में 72.91 प्रतिशत मतदान रहा। तो वहीं राफा में 63% मतदान हुआ। इसके अलावा अन्य ग्रामों में भी यही स्थिति रही। कुल मिलाकर क्षेत्र क्रमांक 16 में हुए उपचुनाव में कुल 68.15% मतदान हुआ। उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक अमले द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव में लगे अधिकारियों ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी चुनाव में लगी अपनी टीमों को सभी मतदान केंद्रों में सफलतापूर्वक चुनाव को संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। हालांकि, सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मतदान प्रभावित किया। वहीं, बारिश की वजह से कुछ लोग मतदान करने नहीं पहुंच पाए।
मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच जनपद सदस्य के लिए हुए इस उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि मुख्य मुकाबलां कांग्रेस और भाजपा के बीच में नजर आया।
15 सितंबर को होगी मतगणना
सभी पांच प्रत्याशी गनेश कंगाली, ज्ञानलाल सल्लाम, रतिराम जुहारी लाल उइके, रविशंकर कुरशाम, सहेश की किस्मत बुधवार को ईवीएम में कैद हो गई। सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में सभी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है।