फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पट्टे की जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव में कई लोग घायल

Mon, 13 Mar 2023 10:48 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। यहां पर एक पक्ष जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए कब्जा करने पहुंच गया था, जिसके चलते दूसरे पक्ष की महिलाएं उन पर हमलावर हो गईं और एक दूसरे पर पथराव करने लगीं। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जमीन विवाद में जमकर पत्थर चलने का मामला सामने आया है। दो पक्षों में हुए विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए मामला शांत करा दिया, लेकिन काफी देर तक यहां हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के परासिया नगर के वार्ड नंबर 9 का है। टीआई केवल सिंह परस्ते ने बताया कि पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। यहां पर एक पक्ष जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए कब्जा करने पहुंच गया था, जिसके चलते दूसरे पक्ष की महिलाएं उन पर हमलावर हो गईं और एक दूसरे पर पथराव करने लगीं। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल पहुंचकर मोर्चा संभाला। लेकिन इस दौरान भी वे लड़ते-झगड़ते रही। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विवाद की वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। 
विज्ञापन


विवाद के दौरान इलाके के एक पत्रकार पर भी हमला किया गया। कुछ महिलाएं उसे लकड़ी की पटिया लेकर मारने दौड़ीं। मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को संभाल लिया। पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना को लेकर पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें