फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: अचानक बीच सड़क पर आ गया टाइगर, अंदाज देखकर थम गई लोगों की सांसे

Sun, 08 Jan 2023 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बाघ का रिहायशी इलाके में मूवमेंट की खबर सामने आते ही वन महकमा अलर्ट हो गया है। पूरे क्षेत्र में वन विभाग अलर्ट पर है। खासकर बाघ को शिकारियों से बचाने के लिए हर तरह से मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सड़क पर आ गया टाइगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंच टाइगर रिजर्व के बफर एरिया से लगे चौरई के लक्खा पिपरिया में मुख्य मार्ग पर अचानक टाइगर ने दस्तक दे दी, जिससे यहां से गुजर रहे राहगीरों के होश उड़ गए। बकायदा शाही अंदाज में जंगल के राजा यहां बीच सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद यहां पर मौजूद हर किसी की सांसे थम गईं।

विज्ञापन


हालांकि, 30 मिनट के बाद बाघ ने यहां से कूच करते हुए पास ही लगे गेहूं के खेत से जंगल की तरफ चला गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गौर करें तो इस वयस्क बाघ की मूवमेंट पिछले एक महीने से चौरई के कोर एरिया क्षेत्र में बनी हुई है, जो लगातार आसपास के इलाके में मवेशियों को अपना निशाना बना रहा है। दो दिन पहले ही बाघ ने देवरी में एक किसान के बछड़े पर हमला किया था। बाद में अचानक दो दिन बाद ही लक्खा पिपरिया पर छिंदवाड़ा सिवनी बाइपास के पास बाघ की मूवमेंट होने से इस क्षेत्र के किसान रात के समय खेतों की सिंचाई करने जाने से डर रहे हैं। हालांकि कुछ किसान खेतों में आग लगाकर बाघ से बचने की युक्ति भी ढ़ूढ़ते नजर आ रहे हैं।

वन विभाग के खड़े हुए कान, पूरे क्षेत्र में बढ़ाई गश्त...
बाघ का रिहायशी इलाके में मूवमेंट की खबर सामने आते ही वन महकमा अलर्ट नजर आ रहा है। पूरे क्षेत्र में वन विभाग अलर्ट पर है। खासकर बाघ को शिकारियों से बचाने के लिए हर तरह से मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। लेकिन यहां परेशानी बात यह है कि बाघ अब तक सिर्फ राहगीरों को ही नजर आया है, अब तक बाघ किसी भी वनकर्मी को नहीं दिखा है। यदा-कदा उसके पगमार्ग जरूर देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


गेरहटिया, सांख, कोनापिंडरई और हरदुआ के पास सबसे ज्यादा मूवमेंट... 
वन विभाग के मुताबिक, बाघ की सबसे ज्यादा लोकेशन ग्रेहटिया, सांख, कोनापिंडरई और हरदुआ के पास देखने को मिल रही है। ऐसे में ये क्षेत्र संवेदनशील माने जाते हैं, लेकिन 12 घंटे से बाघ चौरई नगर में मूवमेंट कर रहा है, जो वन विभाग के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें