फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने गायों के झुंड पर किया हमला, गाय की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत

Mon, 12 Dec 2022 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बाघ का हमला छिंदवाड़ा जिले के चांद क्षेत्र के ग्राम सटोटी किशनपुर के पास एक जंगल में हुआ है। हमले मे एक गाय की मौत हो गई जबकि दूसरी गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बाघ का हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बाघ का मूवमेंट बढ़ा है। हमले में एक गाय की मौत हो गई है। एक गाय जख्मी हुई है। इधर हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। पूरे क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट की सर्चिंग शुरू की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाघ का हमला छिंदवाड़ा जिले के चांद क्षेत्र के ग्राम सटोटी किशनपुर के पास एक जंगल में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी सोहन धुर्वे ने बताया कि वह गाय चराने के लिए सोमवार दोपहर को जंगल में गया था। वहां उसने गायों को बांध दिया था। तभी अचानक बाघ ने अटैक कर दिया। हमले मे एक गाय की मौत हो गई जबकि दूसरी गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं चार गाय रस्सी छुड़ाकर जंगल में भाग गईं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

बाघ के हमले की खबर के बाद ग्रामीणों में भी दहशत हो गई। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है, जबकि पूरे क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट की सर्चिंग शुरू की गई है। इस क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। अब वन महकमे ने इस क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है, हालांकि बाघ पिछले एक महीने से इस क्षेत्र में अपनी दहशत से लोगों को डरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें