फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शराब के नशे में अधेड़ ने लगाई फांसी, पत्नी के मायके जाने से था नाराज 

Mon, 16 May 2022 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के सारसवाड़ा में शराब ने एक हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक शराब पीने का आदी था और नशे में हर दिन पत्नी से झगड़ा किया करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के सारसवाड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था।
विज्ञापन


दरअसल दो दिन पहले शराबी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने घर में आग लगा दी थी, जिसके चलते उसकी पत्नी पति के रोज-रोज शराब पीने से तंग आकर अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से स्वरुप धुर्वे (उम्र 50 साल) नाराज था, उसने उदास होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक आदतन शराबी था और आये दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें