फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: बरात में आए बुजुर्ग ने शराब के लिए मांगे पैसे, तो युवक ने पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बुजुर्ग नरसिंहपुर के सिंगपुर स्टेशनगंज जैतपुर से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बरातियों के साथ बटकाखापा के भालपानी आया था। इस दौरान उसने बरात में ही साथ आए एक युवक ने बुजुर्ग को बेरहमी पीट-पीटकर जान ले ली। 
विज्ञापन
बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नरसिंहपुर के सिंगपुर स्टेशनगंज जैतपुर से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बरातियों के साथ बटकाखापा के भालपानी आया था। इस दौरान उसने बरात में ही साथ आए एक युवक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी, जिसपर युवक ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। बुजुर्ग को इलाज के लिए जबलपुर रैफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जैतपुर निवासी 55 वर्षीय हीरालाल पिता शिवचरण ओझा गांव में रहने वाले दिनेश ओझा की शादी में शामिल होने के लिए 11 मई को अन्य बरातियों के साथ बटकाखापा के भालपानी आए थे। यहां 12 मई की सुबह भालपानी में भुमका रोड पर पेड़ के समीप हीरालाल ओझा और आकाश उर्फ पवन ठाकुर बैठे थे, इसी दौरान हीरालाल ने आकाश से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, लेकिन आकाश ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया, जिसके बाद हीरालाल ने आकाश को भला-बुरा कहा, जिससे गुस्से में आकर जैतपुर निवासी 25 वर्षीय आकाश उर्फ पवन पिता राजकुमार उर्फ राजू ठाकुर ने उसे रोड पर पटककर बुरी तरह पीटा, जिसकी उपचार के दौरान जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 12 मई को मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें