फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पेट्रोल पंप से भाग रहे युवक को पकड़ने में ASI की मौत, नाकाबंदी के दौरान बदमाश ने गाड़ी से कुचला

Thu, 18 Jan 2024 03:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरा कर भाग रहे कार सवार को रोकने का प्रयास कर रहे ASI नरेश शर्मा पर बदमाश ने गाड़ी चढ़ा दी। अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
ASI नरेश शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परासिया के पेट्रोल पंप पर डीजल डालने के बाद मारपीट कर भाग रहे आरोपियों को रोकने के प्रयास में एक पुलिस कर्मी की जान चली गई। मामला माहुलझिर थाने का है। एडिशनल एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक माहुलझिर थाने में पदस्थ ASI नरेश शर्मा 52 साल को डायल हंड्रेड से सूचना मिली थी कि कुछ लोग न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर मारपीट कर बिना पैसे दिए भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही नरेश थाने के सामने खड़े होकर उक्त बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास करने लगे। तभी बोलेरो में बैठे कथित आरोपियों ने उनके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी। 

विज्ञापन


हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए ASI शर्मा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कथित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले की जांच जारी है। 

नशे की हालत में था कार सवार
पुलिस की माने तो आरोपी कार चालक नशे की हालत में था। उसने काफी तेज गति से कर चलते हुए पुलिसकर्मी को इस कदर टक्कर मारी की नाक और सर में गंभीर चोट आ गई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जिले में वीर पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा : सीएम
घटना में पुलिसकर्मी की जान जाने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि छिंदवाड़ा जिले में हृदय विदारक घटना में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के जाबांज सिपाही एएसआई नरेश शर्मा जी का दु:खद निधन पीड़ादायक है। मैं परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वीर पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा और राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही स्व. श्री शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में इस तरह का अक्षम्य अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें