फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: कुएं में मिली नाबालिग की लाश, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जीजा-साले को भेजा जेल

Fri, 22 Jul 2022 04:19 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के धरमटेकड़ी के कपरवाड़ी में एक नाबालिग का अपहरण किया गया। वह कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के धरमटेकड़ी के कपरवाड़ी में एक नाबालिग की कुएं में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जीजा—साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग का अपहरण किया गया था। उसके जीजा ने आरोपी साले को अपने घर संरक्षण दिया। 
विज्ञापन


धरमटेकड़ी पुलिस का कहना है कि चांद निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को यहीं के रहने वाले 25 साल के आशीष धुर्वे ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने नाबालिग का शारीरिक शोषण किया गया। 15 जुलाई को आरोपी नाबालिग का अपहरण कर अपने जीजा के यहां कपरवाड़ी  निवासी 35 वर्षीय राजा उईके के यहां ले आया था। यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच अचानक नाबालिग कुंए में गिर गई, जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो वो पुलिस के पास पहुंच गए। 

पुलिस का कहना है कि आशीष धुर्वे उसे जबरन जीजा के घर ले गया था। यहां उसके साथ आरोपी आशीष ने बलात्कार भी किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आशीष धुर्वे और उसके जीजा राजा उईके के खिलाफ धारा 376, 363, 366-ch, 368 भादवि और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें