थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। दरअसल भाजपा का आरोप है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शहर के पदाधिकारियों के साथ यह पोस्टर लगा रहे थे। जिनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और तत्काल सीएम का विवादित पोस्टर लगाने वाले एनएसयूआई पदाधिकारियों पर एफआईआर की मांग करने लगे। इस दौरान काफी देर तक भाजपा के पदाधिकारी कोतवाली पर धरने पर बैठे रहे, बाद में उन्होंने अपना शिकायती ज्ञापन भी दिया।
एक दिन पहले लगाए गए थे कमलनाथ के पोस्टर
बता दें, छिंदवाड़ा में एक दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे, जिसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अज्ञात लोगों की शिकायत एसपी से की थी। इस मामले को भी जांच में बताया जा रहा है, वहीं सोमवार को भाजपा ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है।