फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागी कांस्टेबल की पत्नी से बदमाशों ने की लूटपाट

Thu, 14 Jul 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र में खुद से आठ साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हुई छत्तीसगढ़ के एक कांस्टेबल की पत्नी से भोपाल में लूटपाट हो गई। पति ने दो दिन पहले उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ दो दिन से यहीं रह रही थी। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार 28 साल की एक महिला का पति छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

बताते हैं कि महिला का पडोस में रहने वाले आठ साल छोटे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दो दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा भोपाल के एमपी नगर में एक जीर्ण शीर्ण पड़ी इमारत में रह रहा था। उनके यहां रहने का इंतजाम उनके एक दोस्त ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को घूमने निकला था प्रेमी जोड़ा, तभी हुई लूट

- फोटो : amar ujala
बताया जाता है कि मंगलवार रात जैसे ही दोनों घूमने के लिए बाहर निकले तभी दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उनसे लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने दोनों से 13 हजार की नकदी और कुछ जेवर लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

इनमें से एक की पहचान राजीव नगर निवासी विजय रघुवंशी और दूसरे की शिवाजी नगर निवासी अमित के रूप में हुई। दोनों ने लूटपाट की घटना करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला को छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज थी। 

उसका पति कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा ‌था, थक हारकर ही उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें