फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराब की बोतल और चखने के पैसे न देने पर युवकों ने ठेका कर्मचारी को पीटा, दुकान में रखा कैश भी ले गए

Wed, 09 Nov 2022 09:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि कुछ युवकों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके साथ ही युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब ठेके पर मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुशनगर में शराब ठेका कर्मचारी से कुछ युवकों ने मारपीट की। इतना ही नहीं युवकों ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज भी की और शराब की बोतलें फोड़ी। 

विज्ञापन

घटना देर शाम की बताई जा रही है। ठेके में काम करने वाले संजय सिंह ने बताया कि मैं दुकान में काउंटर चला रहा था। तभी कुछ युवक आए और मेरे ऊपर डंडों से हमला कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने रखी बोतलें फोड़ दी और साथ ही रखा कैश भी ले गए।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर रोड स्थिति शराब ठेके में काम करने वाले कर्मचारी संजय सिंह ने थाना में शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया कि करीब चार युवकों ने शराब की बोतल मांगने और चखने के लिए रुपए नहीं देने पर डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं युवकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया 452, 294, 327, 506, 34 के प्रकरण पंजीबद्व कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें