फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: मंदिर की सीढ़ियों पर मिला अज्ञात नवजात शिशु, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया जिला अस्पताल

Thu, 02 Nov 2023 03:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: छतरपुर में देर शाम अज्ञात शिशु के मंदिर की सीढ़िया पर मिलने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त शिशु को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया है। 
 
विज्ञापन
मंदिर की सीढ़ियों पर मिला अज्ञात नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर विभाग के जुझारनागर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना प्रभारी जुझारनगर प्रभारी बृजेंद्र कुमार चाचौदिया को अज्ञात नवजात के मंदिर की सीढ़ियों पर पड़े होने की जानकारी लगी। जोकि ग्राम ज्योराहा के भोगरा बाबा मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ी है। जिसपर वह और उनकी पुलिस टीम शीघ्र ही भोगरा बाबा मंदिर ग्राम ज्योराहा पहुंचे तो देखा कि मंदिर की सीढ़िया में एक नवजात बालिका लेटी हुई थी, जिसको अज्ञात लोग मंदिर पर छोड़कर चले गए थे।

विज्ञापन


बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित

नवजात शिशु की जानकारी तत्काल छतरपुर SP अमित सांघी और ASP विक्रम सिंह को दी गई, जिनके आदेश पर शिशु को पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसे डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अपने आब्जर्वेशन में रखा हुआ है, जहां बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित है। वहीं अब यह बच्चा कौन और किसका है और कौन इसे छोड़कर गया है, इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस मामले में गहनता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें