फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: जिला अस्पताल में पहली बार हड्डी के कैंसर का सफल ऑपरेशन, मरीज के लिए 'भगवान' बने डॉक्टर

Sun, 09 Mar 2025 08:29 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

डॉ. रवि सोनी ने पहली बार हड्डी के कैंसर का ऑपरेशन किया जो सफल रहा है। यह उनके साथ-साथ अस्पताल के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। ऑपरेशन सफल होने से मरीज और उसका परिवार भी काफी खुश है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हड्डी के कैंसर का सफल ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास अब कारगर नजर आने लगे हैं। गंभीर मरीजों को रेफर करने की बजाय अब उन्हें जिला मुख्यालय पर ही समुचित इलाज मिल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक और यहां की सुविधाएं इतनी आधुनिक हो गई हैं कि कैंसर जैसे रोगों का इलाज भी होने लगा है।
विज्ञापन


दरअसल, जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सोनी कैंसर रोग से पीड़ित एक मरीज के लिए भगवान बनकर सामने आए हैं। एक समय पर जिस मरीज ने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी, उसका डॉ. रवि सोनी ने सफल ऑपरेशन किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 34 वर्षीय कमलेश शर्मा को करीब दो वर्ष पूर्व कमर के ऊपर के हिस्से में हल्का दर्द शुरू हुआ था। शुरुआत में कमलेश ने इसे मामूली दर्द समझा, लेकिन समय के साथ जब यह ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने इलाज शुरू कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। 

कमलेश के मुताबिक, दर्द दिन-प्रतिदिन बढ़ता गया और एक समय ऐसा आया कि वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। कमलेश सामान्य परिवार से आते हैं, ऐसे में किसी बड़े स्तर अस्पताल में उनके लिए इलाज कराना संभव नहीं था। कुछ समय पहले उन्होंने दोबारा जांच कराई तो पता चला कि उन्हें हड्डी का कैंसर है। इसी बीच, कमलेश को जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सोनी के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उनसे संपर्क किया। कमलेश की तकलीफ और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए डॉ. रवि सोनी ने जिला अस्पताल में अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ उनका हाई रिस्क ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


डॉ. रवि सोनी द्वारा पहली बार किया गया हड्डी के कैंसर का ऑपरेशन सफल रहा, जो उनके साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। मरीज कमलेश शर्मा और उनके परिजनों ने डॉ. रवि सोनी का आभार जताया है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें