फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: DM के निर्देश पर नौगांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई, मशीन सहित प्रतिबंधित गुटखा जब्त

Fri, 07 Mar 2025 10:52 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर नौगांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई हुई। इसमें मशीन सहित प्रतिबंधित गुटखा के पैकेज जब्त किए गए।
विज्ञापन
अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में गुरुवार को एसडीएम नौगांव काजोल सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नौगांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन ने बताया कि नौगांव स्थित शिव ट्रेडर्स एवं समृद्धि ट्रेडर्स पर छापा मार करवाई कर प्रतिबंधित गुटके की नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। शिवा ट्रेडर्स से केजी सुगंधित सुपारी, राज स्वादिष्ट सुपारी, भोला स्वादिष्ट सुपारी, किंग सुगंधित सुपारी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

विज्ञापन


साथ ही 803 पैकेट प्रतिबंधित सुपारी की जब्ती की गई है तथा समृद्धि ट्रेडर्स से किंग स्वादिष्ट सुपारी एवं केजी स्वादिष्ट सुपारी के नमूने लिए गए हैं तथा 80 पैकेट की जब्ती की गई है। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा नौगुवां स्थित स्थित खसरा नंबर 1848 के खेत में बनी गुटखा फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की गई। जिसमें उमेश कुशवाहा द्वारा प्रतिबंधित गुटखा भोला स्वादिष्ट सुपारी का निर्माण करते पाया गया।

फैक्ट्री से गुटखा निर्माण मशीन सहित समस्त सामग्री को जब्त कर थाना प्रभारी नौगांव को सुपुर्द की गई है। शिव ट्रेडर्स पर जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 4 लाख रुपए, समृद्धि ट्रेडर्स पर जब्त की गई सामग्री का मूल्य 4 हजार तथा गुटखा फैक्ट्री पर पकड़ी गई गुटखा सम्बन्धित सामग्री की कीमत लगभग 15 लख रुपये होना पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें