निवाड़ी की जनसुनवाई में उस समय हर कोई चौंक गया, जब एक बुजुर्ग अफसरों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। कलेक्टर ने आकर उसकी परेशानी सुनी और जांच के निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
निवाड़ी जिले में बीते मंगलवार को जनसुनवाई में एक बुजुर्ग द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने जनसुनवाई में चिल्ला-चिल्ला कर अधिकारियों पर न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। जहां अब जनसुनवाई में बुजुर्ग के हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद यादव जमीन के मामले को लेकर 30 बार जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत दे चुका है। हर बार न्याय की गुहार लगाने के बाद आश्वासन की उम्मीद में लौट जाता है। आज तक उनकी जनसुनवाई में कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे नाराज होकर बुजुर्ग ने यह कदम उठाया और जमकर हंगामा किया। उसने सरेआम जनसुनवाई में खूब चिल्ला-चिल्लाकर अपनी बात की और जब बाद में जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।