फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खजुराहो में इटली से आई पर्यटक युवती से ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक

Wed, 01 May 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

इटली से खजुराहो घूमने आई पर्यटक युवती से ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने यूरो को भारतीय रुपये में बदलने का झांसा दिया और यूरो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पर्यटक और आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिससे खजुराहो की छवि धूमिल और पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर होता दिख रहा है। मामला रविवार दोपहर लगभग 12 बजे का है, पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य प्रवेश द्वार पर इटली से आई एक युवती से एक युवक ने 100 यूरो लेकर भारतीय रुपयों में बदलकर लाने का झांसा देकर भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, मामला इटली की लीजा अपने हमवतन दोस्त आंद्रे के साथ ग्वालियर से ट्रेन से आ रहे थे, तभी उनकी मुलाकात रुद्राक्ष की माला पहने धार्मिक प्रवृत्ति के दिखने वाले आंशिक दिव्यांग राघव शर्मा से हुई, जो उनके साथ खजुराहो आया। इस दौरान राघव शर्मा ने विदेशी पर्यटकों को रास्ते में पीने के पानी की बोतलें अपने पैसों से खरीदकर दी और उनका विश्वास जीता।

यूरो को रुपये में करना था कन्वर्ट
तत्पश्चात खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रवेश टिकट लेने के लिए विदेशी युवती लीजा ने 100 यूरो निकाले और उन्हें लगभग 10 हजार भारतीय रुपयों में बदलवाने के लिए पूछने लगी तो ग्वालियर से साथ आए राघव शर्मा मोबाइल नंबर 8109993647 ने कहा कि वह अभी बदलवाकर ले आएगा। इतना कहकर राघव शर्मा यूरो लेकर मौके से ई-रिक्शा लेकर गया तो फिर वापस नहीं आया। जब युवक एक घंटे तक वापस नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद बताने लगा तो विदेशी पर्यटकों को माजरा समझ में आया कि उनके साथ ठगी हो गई है।
विज्ञापन


पर्यटकों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
जानकारी लगने पर लोगों ने बमीठा रेलवे स्टेशन, बागेश्वर धाम सहित कई जगह फरार आरोपी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ठगी का शिकार पर्यटकों ने कहा कि उनकी खुद की गलती है, जो उन्होंने अनजान व्यक्ति पर भरोसा जताया। वे पुलिस में शिकायत करके किसी झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं।

विश्व पटल पर हो रही खजुराहो की छवि खराब
घटना से पर्यटन व्यवसायी और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सभी चाहते हैं कि खजुराहो आने वाले सभी देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने का कारगर उपाय और कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों की मानें तो इस तरह से विदेशी पर्यटकों सहित विश्व पटल पर खजुराहो की छवि खराब/धूमिल हो रही है, जिससे खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें