फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 100 रुपये के हथौड़े के चक्कर में चार की मौत, इनमें तीन एक परिवार के, इसलिए एक-एक कर कुएं में उतरे थे

Fri, 02 Aug 2024 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP Crime News: छतरपुर जिले में कुएं में गिरे एक हथौड़े को वापस लाने के चक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। 10 साल से बंद कुएं में बन रही जहरीली गैस में दम घुटने से उनकी जांच चली गई। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
कुएं में उतरे चार लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 10 साल से बंद कुएं में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। ये लोग कुएं में गिरे हथौड़े को निकालने के लिए उसमें उतरे थे, लेकिन फिर बाहर नहीं निकल पाए। जान गंवाने वाले चार लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के  गड़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव की है। गांव के गुरार मोहल्ला में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान एक हथौड़ा कारीगर के हाथ से छूट गया और पास में मौजूद 10 साल पुराने कुएं में जा गिरा। कारीगर मुन्ना कुशवाह (45) हथौड़ा निकाले के लिए कुएं में नीचे उतर गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो मकान मालिक शेख बशीर (60) कुएं में उतारे। उसके वापस नहीं आने पर शेख असलम पिता शेख बशीर (37) और भतीजा अल्ताफ (21) भी एक-एक कर नीचे उतर गए। चारों के वापस नहीं आने पर मौके पर चीख-पुकार मच गई।    

जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 
कुछ देर बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे और फिर गांव के लोग भी आने लगे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। इधर, लोगों ने कुएं में बेहोश पड़े लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर में मौके पर पहुंची गढ़ीमलहरा थाना पुलिस की मदद से चारों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से  जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के घर और गांव में मातम पसर गया है। एक साथ चार लोगों की मौत से सभी हैरान हैं।  
विज्ञापन


जहरीली गैस से मौत की आशंका
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले कुंए को बंद कर दिया गया था। इससे उसमें जहरीली गैस बन रही थी। एक-एक कर चारों लोग कुएं में उतरते गए और जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया। कुछ देर में तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें