फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बिजली का बिल मांगने पर तलवार से किया हमला, पुलिसकर्मी के परिवार पर लगे हमला करने के आरोप

Thu, 01 Aug 2024 07:53 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में मामूली बात पर जानलेवा हमला करने का मामला सामनेे आया है। आरोपियों को पुलिसकर्मी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला अस्पताल की चौकी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के परिवार द्वारा अपने पड़ोसी से मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। जहां उक्त मामले की थाने में रिपोर्ट की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छतरपुर थाना सिविल लाइन अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। बुधवार दोपहर दुर्गा कॉलोनी निवासी सीमा यादव पति देवेंद्र यादव ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले भानू सिंह ने मेरे घर से लाइट ले रखी है। लाइट बिल के रुपये लेने के लिए कर्मचारी पूरन विश्वकर्मा को भानू के घर मंगलवार रात 8 बजे भेजा था। कर्मचारी वापस आया और बताया कि रुपये नहीं दिए और भानू सिंह ने मेरे साथ मारपीट की है। इसको लेकर मैं और मेरे पति देवेंद्र यादव सहित दो से तीन लोग पहुंचे, तब भानू सिंह, छोटू उर्फ आकाश सिंह एवं उनकी बहन भारती सिंह मिली और तत्काल गाली गलौच करने लगीं। गाली-गलौच करते हुए तलवार और बका से हमला कर दिया, जब तक हम लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलवार को बरामद कर लिया है।

हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह भी आरोप है कि आरोपियों की कोई रिश्तेदार अस्पताल चौकी में पदस्थ है, इसलिए आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें