फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP news: युवक ने की अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट; मातगुवां थाने में दर्ज हुआ मामला

Fri, 15 Dec 2023 12:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

हिन्दू संगठन से जुड़े एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत में नेता ने कहा कि पोस्ट में मोहित पाण्डेय की छवि खराब करते हुए हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों को आहत किया गया है।
विज्ञापन
छतरपुर थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर के पुजारी मोहित पाण्डेय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर गलत और आपत्तिजनक जानकारी पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दू संगठन से जुड़े एक नेता की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मातगुवां थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन


एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि छतरपुर के राकेश अरजरिया ने मातगुवां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अयोध्या मंदिर के पुजारी मोहित पाण्डेय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। यह पोस्ट न सिर्फ असत्य है, बल्कि इससे मोहित पाण्डेय की छवि खराब करते हुए हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों को आहत किया गया है। 
इस शिकायत की पुष्टि करने पर पुलिस ने आरोपी रमेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 153ए, 505, 67ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें