फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corruption News: छतरपुर में घूसखोर राजस्व निरीक्षक ने बिस्तर पर लेटे-लेटे ली रिश्वत, वीडियो हो गया वायरल

Sat, 12 Nov 2022 02:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में राजस्व निरीक्षक ने जमीन का सीमांकन करने के लिए कथित तौर पर दस हजार रुपए मांगे। उसमें से दो हजार रुपये लेते हुए एक वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
छतरपुर में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर है कि खुलेआम घूस मांगी और ली जा रही है। राजस्व निरीक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें वह जमीन के सीमांकन के बदले में दस हजार रुपये मांग रहा है। इसी वीडियो में शिकायत करने वाले ने राजस्व निरीक्षक को दो हजार रुपये भी दिए हैं। 

विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा का है। जिस राजस्व निरीक्षक का वीडियो सामने आया है, उसका नाम रामसुजान रावत है। वह देवपुर के दशरथ विश्वकर्मा से दो हजार रुपये ले रहा है। दशरथ विश्वकर्मा का आरोप है कि देवपुर की एक जमीन के सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक रामसुजान रावत के पास गए थे। उस समय रावत ने दशरथ विश्वकर्मा से दस हजार रुपये की मांग की थी। इस वीडियो में दशरथ विश्वकर्मा बतौर एडवांस रामसुजान रावत को दो हजार रुपये देते और लेते दिख रहे हैं।





यह है पूरा मामला 
दशरथ विश्वकर्मा निवासी देवपुर तहसील बक्सवाहा अपनी जमीन ग्राम धनोरा, हलका बेरखेरी, खसरा नंबर 136, जिसमें पांच नंबर शामिल हैं (167/1, 174, 175, 176, 207/2) कुल रकबा- 1.7970 हैक्टेयर के सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक मंडल बमोरी गए थे। वहां राजस्व निरीक्षक रामासुजान रावत ने दस हजार रूपये की मांग की है। तहसीलदार एसएस चौबे का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस पूरे मामले को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। जांच होगी। मामला सही पाए जाने पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें