फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: दुष्कर्म पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद की कनपटी पर गोली मारी; छतरपुर हत्याकांड की कहानी

Tue, 08 Oct 2024 07:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गोलीकांड के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की थी। वह हमें लगातार धमका रहा था, इसे लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
छतरपुर गोलीकांड के आरोपी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इसमें दो बच्चे और दंपति शामिल थे। मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। सात अक्तूबर को दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इससे बाद से वह फरार था, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच आज मंगलवार को आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को निर्दोश बताया और एसपी को खुद की लोकेशन भी बताई।

विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला? 
यह पूरा मामला छतरपुर जिले के एक गांव का है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी भोला अहिरवार नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुस गया, उसके हाथ में कट्टा था। आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे पोक्सो केस में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान 65 साल के पीड़िता के दादा ने उसे रोकने की कोशिश तो आरोपी ने उनके सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पेट में गोली मारी और फरार होने के लिए घर से निकला। इस दौरान उसे पीड़िता का 23 साल का चाचा मिला तो उसे भी गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दादा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है, जबकि दुष्कर्म पीड़िता का जिला अस्पताल में ही इलाज जारी है।  

आरोपी भोपाल अहिरवार। - फोटो : अमर उजाला
दो महीन पहले किया था नाबालिग से दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय भोला अहिरवार ने एक गांव में रहने वाली नाबालिग से करीब दो महीने पहले दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और वह पीड़ित परिवार पर राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन, पीड़ित परिवार इसके लिए तैयार नहीं था।    

परिजनों ने पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप
गोलीकांड के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की थी। वह हमें लगातार धमका रहा था, इसे लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। जिससे कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, गोलीकांड के बाद पुलिस तेजी से सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू की। उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। - फोटो : अमर उजाला
एसपी को बताई लोकेशन
आज मंगलवार करीब नौ बजे आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट की और एसपी छतरपुर को खुद की लोकेशन बताई। इसके अलावा उसने खुद को निर्दोश बताते हुए कई बातें लिखी। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की तैयारी शुरू की। इस दौरान उसने पुलिस पर फयारिंग कर दी, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस बीच उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा का कहना है कि पुलिस से घिरे होने के कारण घबराहट में उसने ऐसा किया होगा।   

आरोपी भोला के आखिरी शब्द....
'मैंने किसी का रेप नहीं किया, यह पूरा गांव जानता है। लेकिन, मुझे फिर भी साजिश के अनुसार फंसाया गया, सिर्फ पैसे के लिए और पैसे ले देकर मेरे खिलाफ पोस्को 376 जैसी धारा में केस दर्ज करवाया गया। हां, यह जरूर है कि जो कल हुआ वो मैंने ही किया है। एसपी साहब से मेरा कहना है कि मैं यहां सिद्ध बाबा पूछी वाले रोड के यहां हूं, यहीं मिल जाऊंगा आप आ जाएं। सिविल लाइन टीआई ने बाल्मीक चौबे ने पैसे लेकर मुकदमा कायम किया था, मुझे अपराधी बनाने के लिए। मैं जो गाड़ी लाया था, वह किसी की मांग कर लाया था, उसे इस बारे में कुछ नहीं पता था कि मैं क्या करने वाला हूं। और किसी को जबरदस्ती मुजरिम नहीं बनाना। मेरे खिलाफ जब मुकदमा कायम हुआ, उसमें प्रेमचंद डालू सरपंच और एवीएन दीपक पाली,  इन दो दलालों ने उन्हें भटकाया और मुकदमा कायम करवाया। यह पोस्ट में एक मजदूर के मोबाइल से कर रहा हूं जो यहां काम कर रहा है'। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें