फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: मारपीट के दौरान मां की मौत, हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Tue, 25 Aug 2026 09:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के बमनौरा में मारपीट के दौरान महिला सुनंतबाई की मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पुत्र जाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बमनौरा में महिला की मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतका के पुत्र को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान सुनंतबाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल-112 टीम

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम बमनौरा में मारपीट की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सुनंतबाई की मारपीट के दौरान मौत होना पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

पढ़ें: कूनो में फिर गायब हुई मादा चीता निर्वा, 500 मीटर के सिग्नल ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता; पांच टीमें उतरीं

एसपी के निर्देश पर 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद बमनौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पुत्र जाहर सिंह पिता मनप्यारे अहिरवार, निवासी ग्राम बमनौरा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बमनौरा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी रामटोरिया राजकपूर सिंह बघेल, सउनि के.एल. वर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें