फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: सड़क किनारे तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अधिकारियों को दी गई सूचना; जानें

Sat, 08 Feb 2025 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

प्रारंभिक जांच में मृत तेंदुए के गले में फंदे के निशान मिले, जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तार से बने फंदे में फंसने के कारण उसकी मौत हुई है। मामले की गहराई से जांच करने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
मृत तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले के अजयगढ़ धरमपुर रेंज अंतर्गत पिस्टा बीट के देवगांव के पास, कक्ष क्रमांक P-6 के समीप, सड़क किनारे एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जंगल के चौकीदार ने सड़क किनारे एक मृत तेंदुए को देखा, जिसके बाद उसने तुरंत बीट गार्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही धरमपुर रेंजर वैभव सिंह चंदेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीसीएफ नरेश यादव, उत्तर वन मंडल डीएफओ गर्वित गंगवार और एसडीओ दिनेश गौर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में मृत तेंदुए के गले में फंदे के निशान मिले, जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तार से बने फंदे में फंसने के कारण उसकी मौत हुई है। मामले की गहराई से जांच करने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।

डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि मृत तेंदुआ लगभग 6 वर्ष का था। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित गश्त की जाती है और खेतों में लगी जालियों का भी निरीक्षण किया जाता है। इसी निरंतर निगरानी के कारण घटना की जानकारी समय पर मिल सकी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पिस्टा बीट विवादों में रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, तेंदुए के पोस्टमार्टम के बाद सीसीएफ नरेश यादव, डीएफओ गर्वित गंगवार, एसडीओ दिनेश गौर, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, देवगांव सरपंच पुष्पा कोंदर और धरमपुर रेंजर वैभव सिंह चंदेल की मौजूदगी में नर तेंदुए का दाह संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें