फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बागेश्वरधाम में आए 5 साल के बच्चे ने निगला एक रुपये का सिक्का, डॉक्टर ने सुरक्षित निकाला

Mon, 24 Feb 2025 04:34 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वरधाम से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल पहुंचे विख्यात सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने तुरंत बच्चे की जांच की। उन्होंने तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में सफलतापूर्वक सर्जरी कर सिक्के को निकाल दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य है
विज्ञापन
बच्चे ने निगला 1 रुपये का सिक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से अपने परिजनों के साथ बागेश्वरधाम दर्शन के लिए आए एक 5 साल के बच्चे ने खेल-खेल में 1 रुपये का सिक्का निगल लिया। परिजनों की तत्परता और डॉक्टर की सूझबूझ से सिक्के को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंबई के बोरीवली निवासी कपिल जोशी अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे श्याम जोशी के साथ बागेश्वरधाम दर्शन के लिए छतरपुर आए थे। दर्शन के दौरान खेलते समय श्याम ने गलती से 1 रुपये का सिक्का निगल लिया, जो उसके गले में अटक गया।

घबराए परिजन तुरंत बच्चे को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। सौभाग्य से, बागेश्वरधाम से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल पहुंचे विख्यात सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने तुरंत बच्चे की जांच की। उन्होंने तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में सफलतापूर्वक सर्जरी कर सिक्के को निकाल दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य है और उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। परिजनों ने डॉ. मनोज चौधरी और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें