पुलिस पर मारपीट के आरोप...
आरोप है कि नाबालिग लड़की को पुलिस ने पीटा और वह बेहोश हो गई, जिसे पहले नौगांव अस्पताल ले जाया गया, वहां से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वह अब भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
सीसीटीवी से घटना में नया मोड़...
आरोपों के बाद इस मामले में अचानक इस कहानी में नया मोड़ आया है। जहां थाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में लड़की खुद अपना सिर पटक रही है। वहीं अब पुलिस का कहना है कि उसने खुद अपने आप को चोट पहुंचाई है। मामले में DSP शशांक जैन से बात की तो उनका कहना है कि युवती और परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि बेटी के साथ मारपीट की है, जिसकी जांच की जा रही है।
वहीं, थाने के सीसीटीवी निकल कर सामने आए हैं, जिसमें लड़की खुद दीवार पर सिर मारकर खुद को चोटिल कर घायल कर रही है और फिर गिर जाती है। इन दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।