फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी, इलाज जारी

Sun, 24 Jul 2022 08:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में LPG गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय गैस लीक होने से खाना बना रही एक महिला उसकी चपेट आकर झुलस गई। युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बर्न वॉर्ड में महिला का इलाज जारी है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में LPG गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय गैस लीक होने से खाना बना रही एक महिला उसकी चपेट आकर झुलस गई। युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बर्न वॉर्ड में महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के पढादा गांव में 24 वर्षीय नीलम सिंह  (पति- रामसिंह) देर शाम अपने घर पर एलपीजी सिलेंडर पर खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस लीकेज होने के चलते अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से खाना बना रही नीलम बुरी तरह जल गई। चीख पुकार सुनकर उसके पति और बच्चे भागकर आये। पति ने आग बुझाई पर तब तक वह काफी जल गई थी। जिसे पहले ईशानगर अस्पताल लाया गया फिर वहां से जिला अस्पताल लाया गया। महिला को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें