फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहा था वृद्ध

Thu, 06 Oct 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के हरपालपुर में खेत की रखवाली कर रहे एक वृद्ध किसान की अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वृद्धा किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहे किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। किसान का शव सुबह उसके खेत में कुएं पर खटिया पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव में क्रेशर रोड़ पर 70 वर्षीय वृद्ध किसान नन्नू कोरी ने छिकोडी पाल की 15 बीघा खेती की जमीन 60 हजार रुपये मेंठेके पर ली थी। फसल की रखवाली के लिए वह खेत पर ही रहता था। देर रात अज्ञात आरोपियों ने वृद्ध किसान की लाठी-डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी। सुबह सूचना मिलने पर थाना टीआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें