फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: मछली मारते समय हाथ में फटा डायनामाइट, पंजे के परखच्चे उड़े, कलाई से अलग हुआ

Wed, 14 Sep 2022 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर की धसान नदी में मछली मारते समय एक युवक के हाथ में डायनामाइट फट गया। हादसे में युवक के हाथ का पंजा कलाई से अलग हो गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में मछली मारते समय एक युवक के हाथ में डायनामाइट फटने का मामला सामने आया है। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। हाथ में विस्फोट होने के चलते उसका पंजा कलाई से अलग हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र का है। ग्राम भोजपुर निवासी दशरथ अहिरवार (47 वर्षीय) पिता रजुआ अहिरवार धसान नदी पर मछलियों का शिकार कर रहा था। जिसके लिए वह डायनामाइट का इस्तेमाल कर रहा था। मछली मारते समय उसने जैसे ही डायनामाइट की बत्ती में आग लगाई और नदी में फेंकने की कोशिश की, लेकिन डायनामाइट उसके हाथ में फट गया, जिससे उसके हाथ के परखच्चे उड़ गये। नदी किनारे मौजूद लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर ट्रीटमेंट कर दिया है।

डॉक्टर के मुताबिक उसके हाथ का पंजा कलाई से पूरी तरह अलग हो गया है, जिससे अब वह एक हाथ से दिव्यांग हो गया है। फिलहाल ऑपरेशन कर उसे आब्जर्वेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें