फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: पितृ मोक्ष अमावस्या पर मतंगेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, महादेव के जयकारों से गूंजा आकाश

Mon, 26 Sep 2022 07:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

खजुराहो में स्थित मंतगेश्वर महादेव मंदिर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
मतंगेश्वर महादेव मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के खजुराहो में स्थित मंतगेश्वर महादेव मंदिर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में लंबी कतार लगी। भीड़ के चलते लोगों को काफी मुश्किल से दर्शन हो सके।
विज्ञापन


सुबह से ही शिव सागर तालाब में लोगों ने स्नान कर पितरों का तर्पण किया और फिर सरोवर का जल कलश में लेकर मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर जल अर्पित किया। इस दौरान लोगों में दर्शन करने की होड़ लगी। यहां लंबी-लंबी कतारों में पुरुष व महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए तो वहीं बम-बम महादेव एवं मतंगेश्वर महादेव के जयकारों के साथ माहौल में गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें