फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: बारिश की गतिविधियां कम हुईं, इंदौर-भोपाल समेत कई संभागों में बौछारों के आसार

Sun, 25 Sep 2022 03:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश के मौसम पर अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम असर डाल रहे हैं। नमी आने का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: नमी मिलने से हल्की वर्षा हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। आगे भी तेज बारिश की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। तापमान में जरूर बढ़ोतरी देखी गई, जिससे फिर बारिश होने कीं संभावना बढ़ रही है। अलग-अलग चार वेदर सिस्टम प्रदेश के मौसम पर असर डाल रहे हैं। इन सिस्टमों से नमी मिलने से हल्की वर्षा हो रही है। खासकर पूर्वी मप्र में बारिश की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल-ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। हटा में 4, पोरसा में 3, अटेर, भिंड, मेहगांव, गोरमी में 2, खकनार, अंबाह, घोड़ाडोंगरी, रौन, लहार, मौ, गोहद, मुंगावली में 1 सेमी तक पानी गिरा है। 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का यलो अलर्ट बता रहा है कि पन्ना, सतना, रीवा, छतरपुर, अनूपपुर जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के मौसम पर अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम असर डाल रहे हैं। नमी आने का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस समय चार सिस्टम एक्टिव हैं। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात एक्टिव है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पश्चिमी मप्र में बारिश का असर कम होने से तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं पूर्वी मप्र में नमी आने से हल्की बारिश हो रही है, जिससे यहां तापमान में गिरावट जारी है। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 7.3 डिग्री तक पारा चढ़ा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म राजगढ़ ही रहा, यहां 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें