फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की पहाड़ी पर अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 May 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बमीठा थाना क्षेत्र के पास बागेश्वर धाम की पहाड़ी पर एक महिला की अर्ध नग्न अवस्था में लाश मिली है। आसपास के लोगों को मुताबिक महिला विक्षिप्त थी और कुछ दिनों से यहां भटक रही थी।
विज्ञापन
पहाड़ी पर मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की पहाड़ी पर एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने का मामला सामने आया है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा टी आई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच  में जुटे हैं।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया महिला अज्ञात बताई जा रही है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी, जो कई दिनों से बागेश्वर धाम में घूम रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि परिजन महिला को तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत भगाने में मशहूर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास लेकर आए होंगे और सही होने के लिए छोड़ गए होंगे। महिला पिछले काफी दिनों से यहां भटक रही थी। महिला बेहद गंभीर और संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में मिली है, पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और कई पहलुओं पर जांच कर तथ्य जुटाने और मामले की सघन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें