फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: अवैध खनन से बनी तलैया में दो नाबालिग दोस्त डूबे, दोनों की मौत

Sat, 30 Jul 2022 11:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में दो बच्चों की डूबकर मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे खनन के बाद बनी तलैया में नहाने उतरे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
रात में ही बच्चों को तलैया में तलाशा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर से बुरी खबर सामने आई है। शनिवार देर शाम दो नाबालिग दोस्त खदान के गड्ढे में डूब गए। पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणो की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर के नारायण पुरा गांव का है। यहां रहने वाले मूलचंद अहिरवार का 13 वर्षीय पुत्र करण अहिरवार और राजेश पाल का 11 वर्षीय पुत्र प्रांशु पाल स्कूल से लौटने के बाद अपने घरों से खेलते गांव के ही पास बनी तलैया में पहुंच गए और नहाने लगे। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं आए तब परिजनों ने तलाश शुरू की। पता चला कि उनके बच्चे तलैया में गए थे खबर फैलते ही पूरा गांव इकट्ठा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और ओरछा रोड थाना पुलिस व डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से निकाला। तत्काल उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा कि है यह बड़ा गड्ढा जो अवैध खनन के कारण बना है। बारिश का पानी भरने से तलैया में तब्दील हो गया। इसी में नहाने दोनों मासूम उतरे थे। खनन के कारण तलैया के भीतर गहराई वाले गड्ढों का पता लगाना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें