फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: खेत की जुताई करते समय 70 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और 10 साल के बेटे की मौत

Mon, 23 Nov 2026 07:36 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान संतोष यादव और उनके 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया।

 

विज्ञापन
मृतक और उसका ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान और उनका 10 वर्षीय बेटा ट्रैक्टर सहित करीब 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, किसान संतोष यादव (35) रविवार शाम करीब 4 बजे अपने 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश यादव के साथ जंगल हार स्थित खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में बने कुएं में जा गिरा। कुएं में करीब 20 फीट पानी भरा हुआ था।

विज्ञापन


पढे़ं: मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक ने किया केंद्र का शुभारंभ

हादसे के वक्त संतोष यादव की 12 वर्षीय बेटी राशि भी खेत में मौजूद थी। उसने पिता और भाई को ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरते देखा। इसके बाद उसने चीख-पुकार मचाते हुए परिजनों को सूचना दी। खेत में पानी दे रहे संतोष के बड़े भाई देशराज यादव दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस शाम करीब 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद ट्रैक्टर और कुएं में गिरे पिता-पुत्र को बाहर निकालने के लिए क्रेन मशीन बुलाई गई। शाम करीब 5 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कुआं करीब 70 फीट गहरा होने और उसमें पानी भरा होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही थी। रेस्क्यू के दौरान पिता-पुत्र की मौत की पुष्टि हुई। दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों और पुलिस की मौजूदगी में बचाव अभियान जारी रहा।

मृतक दुर्गेश कक्षा तीन में पढ़ता था। परिवार में दो बेटियां आयुषी (14) और राशि (12) हैं। दुर्गेश दोनों बहनों का इकलौता भाई था। पिता और इकलौते भाई को एक साथ खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मौके पर ओरछा रोड थाना पुलिस, गोताखोर और क्रेन मशीन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें