फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सुहागरात पर दूध पिलाकर नई दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, अस्पताल पहुंचा दूल्हा; अब मुसीबत में परिवार

Sun, 15 Dec 2024 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Robber Bride: दूल्हे के पिता अशोक रावत ने थाने में दुल्हन, उसके भाई, दोस्त और बिचौलिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में सुहागरात की खुशियां मातम में बदल गईं, जब नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर रातोंरात लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का यह मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
सुहागरात पर दूल्हे को पिलाया नशीला दूध
जानकारी के मुताबिक, कुलवारा गांव के राजदीप रावत की शादी चरखारी निवासी खुशी तिवारी से 12 दिसंबर को पूरे रीति-रिवाज के साथ धनुषधारी मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दूल्हा राजदीप सुहागरात की सेज पर दूध पीते ही बेहोश हो गया। इसी दौरान दुल्हन खुशी ने घर में रखे लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी समेटे और रातोंरात फरार हो गई। सुबह जब दूल्हे की मां कमरे में पहुंची, तो उन्होंने अपने बेटे को बेसुध पाया और दुल्हन का कोई अता-पता नहीं था।
 
शादी के लिए बिचौलिये को दिए थे डेढ़ लाख रुपये
शादी के लिए राजदीप के पिता अशोक रावत ने बिचौलिए पप्पू राजपूत को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। खुशी के साथ उसका भाई छोटू तिवारी, दोस्त विनय तिवारी और बिचौलिया पप्पू राजपूत भी शादी में शामिल हुए थे। शादी के बाद ये सभी खुशी को छोड़कर अपने घर वापस चले गए।
विज्ञापन

 
दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया
सुबह दूल्हे को होश में लाने के लिए पहले नौगांव के अस्पताल ले जाया गया। फिर छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मदद से राजदीप को नशे की हालत से बाहर निकाला गया।
 
दूल्हे के पिता अशोक रावत ने नौगांव थाने में खुशी तिवारी, उसके भाई छोटू तिवारी, दोस्त विनय तिवारी और बिचौलिया पप्पू राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
 
दूल्हे और परिवार की मुश्किलें बढ़ीं
राजदीप और उसके पिता अशोक रावत अपनी आपबीती सुनाने और न्याय पाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। इस घटना ने न केवल परिवार को आर्थिक रूप से तोड़ दिया है, बल्कि उनके अरमानों पर भी पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें