फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: रोजाना हो रहे हादसों से परेशान थे लोग, पुलिस ने मौके पर जाकर उखड़वाया तांत्रिक चिमटा

Wed, 22 Nov 2023 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: नगर परिषद चंदला के वार्ड नंबर सात के लोगों का आरोप है, तांत्रिक ने इलाके में तंत्र विद्या कर दी है। इससे परेशान होकर दर्जनों लोग मंगलवार देर रात ट्रैक्टर में सवार होकर चंदला थाने पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन
हादसों से परेशान थे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के नगर परिषद चंदला में तंत्र-मंत्र का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिससे इलाके के लोग काफी परेशान और दहशत में हैं। इससे बचने-बचाने के लिए इलाके के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंदला नगर के वार्ड नंबर सात के लोगों का आरोप है कि एक तांत्रिक ने इलाके में तंत्र विद्या कर दी है, जिससे परेशान होकर दर्जनों लोग देर रात ट्रैक्टर में सवार होकर चंदला थाने पहुंचे। जहां उन्होंने एक शिकायती आवेदन देते हुए तांत्रिक की तंत्र विद्या से बचाने की गुहार लगाई है।

दरअसल, पूरा मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। जहां लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि चंदला का ही रहने वाला एक तांत्रिक हमारे वार्ड में पहुंचकर तंत्र विद्या करता है और हमारे वार्ड के बाहर एक चिमटा गाड़कर चला गया है, जिस कारण पूरे वार्ड में आकस्मिक हादसे हो रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान और भयभीत हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने उखाड़वाया चिमटा
वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों के सामने तांत्रिक को बुलाकर चिमटा उखड़वाकर मामले को शांत कराया है। उक्त व्यक्ति को आगे से ऐसा न करने के साफ निर्देश दिए और कहा कि अगर ऐसा दोबारा किया तो लोगों की रिपोर्ट पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। इससे अब इलाके के लोगों की जान में जान आ गई और अब वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें