फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बूढ़ी मां को एक बेटे ने पीट-पीटकर किया अधमरा, दूसरा बेटा बैठा-बैठा देखता रहा, केस दर्ज

Sat, 21 May 2022 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुजुर्ग मां को पीटने का मामला सामने आया है। एक बेटे ने मारपीट की तो दूसरा देखता रहा। दोनों शराब के नशे में थे। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बेटे अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
 
विज्ञापन
75 वर्षीय चिरैया अहिरवार को बेटे सुंदर अहिरवार ने लाठियों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में बेटे की मारपीट से बुजुर्ग मां का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। शरीर पर भी कई जगह चोट पहुंची है। एक बेटे ने मारपीट की तो दूसरा देखता रहा। दोनों शराब के नशे में थे। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बेटे अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर शहर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव की है। 75 वर्षीय चिरैया अहिरवार पति प्रभु अहिरवार की आंखें थोड़ी खराब हैं। उसके तीन बेटे हैं। शनिवार को किसी बात पर मंझले बेटे सुंदर अहिरवार ने लाठियों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सुंदर ने मां को अधमरा होने तक पीटा। हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान उसका बड़ा बेटा रामदयाल अहिरवार तमाशबीन बना बैठा रहा। उसने मां को बचाने का भी प्रयास नहीं किया। इस हमले में बूढ़ी मां के हाथ टूट गये तो वहीं शरीर में कई जगह गंभीर चोटें हैं।

मां चिरैया का कहना है कि मैं अंदर बैठी थी। दोनों भाइयों ने शराब पी रखी थी। फिर सुंदर अंदर से मुझे घसीटकर बाहर ले आया और मारपीट करने लगा। बड़ा बेटा बैठा-बैठा देखता रहा। मेरा किसी से झगड़ा था तो उसी बात पर मारपीट की है। घायल वृद्धा को ओरछा थाना पुलिस अपनी पुलिस गाड़ी में जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसको जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी बेटे फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें