घटना छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा की है।
- फोटो : Social Media
शराबी पति ने किसी बात पर पत्नी पर पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर घायल पत्नी को पति ही जिला अस्पताल लाया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रा की है। ग्राम कुपी थाना किशनगढ़ निवासी बब्बू आदिवासी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी नीमा की शादी ग्राम कुर्रा निवासी राजेंद्र आदिवासी के साथ की थी। शादी के बाद पता चला कि राजेंद्र शराब का सेवन करता है और मेरी बेटी नीमा के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। मैंने अपने दामाद राजेंद्र को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और इस बार उसने मेरी बेटी नीमा को मंगलवार की देर शाम पत्थर से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बब्बू आदिवासी ने बताया कि मेरी बेटी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल करने वाला भी अब कोई नहीं है। तो वहीं उपरोक्त गंभीर मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।