फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पत्नी ने पुलिस आरक्षक पति पर लगाए गंभीर आरोप, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला

Tue, 31 Dec 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

महिला का आरोप है कि उसके आरक्षक पति का एक अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस कारण से वह उसे प्रताड़ित कर रहा है।
 
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में पुलिस अधिकारियों को आवेदन देने आई एक पुलिस आरक्षक की पत्नी ने ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर हर कोई चौंक जाएगा। दरअसल, महिला का आरोप था कि उसके आरक्षक पति का एक अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जिस कारण से वह उसे प्रताड़ित कर रहा है। इसके अलावा महिला ने ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग और मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। डीआईजी और एसपी ऑफिस में आवेदन देकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


आवेदन देने आई प्रज्ञा शर्मा पुत्री उदय कुमार शर्मा निवासी लोधी कुईया छतरपुर ने बताया कि उसका विवाह इसी वर्ष 21 अप्रैल को आजाद चौक नया पन्ना नाका छतरपुर निवासी शिवम शर्मा के साथ हुई थी। जो कि पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिले में ही पदस्थ है। प्रज्ञा के मुताबिक, शादी के कुछ माह बाद उसे पता चला कि शिवम का प्रेम-प्रसंग जिला न्यायालय की स्टेनो मनू गोरख उर्फ मनू अहिरवार के साथ चल रहा है। जब प्रज्ञा ने इस पर आपत्ति जताई तो पति शिवम ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के वीडियो तथा पति द्वारा प्रेमिका से बात किए जाने के ऑडियो भी प्रज्ञा के पास मौजूद हैं, जो उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिखाए हैं।

प्रज्ञा ने बताया कि उसका पति शिवम, उसे तथा अपनी प्रेमिका को एक साथ रखना चाहता है। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। प्रज्ञा का यह भी आरोप है कि पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद उसकी सास रानी शर्मा और ननद मोनिका शर्मा ने भी उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति की प्रेमिका मनू गोरख ने भी घर आकर उस पर हमला किया।
विज्ञापन


वहीं, प्रज्ञा के पिता उदय कुमार शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका दामाद शिवम शर्मा तथा उसके परिजन दहेज के रूप में पांच लाख रुपये तथा बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं। चूंकि शिवम की मांग पूरी नहीं हुई है, इसलिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रज्ञा ने बताया कि उसने सिविल लाइन थाना और महिला थाना में शिकायत करने का प्रयास किया। लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। प्रज्ञा की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया है, साथ ही महिला थाना पुलिस को प्रकरण की विवेचना के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें