फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पानी की टंकी में गिरा मासूम, डूबने से मौत, घर के आंगन में खेलते वक्त हुआ हादसे का शिकार

Thu, 22 Jun 2023 11:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक मासूम बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा आंगन में बनी टंकी में नहा रहा था, उसी दौरान उसमें गिरकर डूब गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक नाबालिग बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में बनी टंकी में नहाते समय अचानक पानी की टंकी में गिर गया, जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधेपुर की है, जहां दो साल के मासूम की घर के आंगन में खेलते समय टंकी में गिर जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक दो साल का मासूम आरंश पाल घर के आंगन में बनी टंकी में बच्चों के साथ नहा रहा था, उसी दौरान वह अचानक टंकी में गिर गया। जब तक कि परिजन आरंश को देखते तब तक उसकी जान चली गई थी। परिजन आनन-फानन में मासूम को जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में मासूम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें