फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बाबा बागेश्वर पदयात्रा, 8 दिन में 160 किलोमीटर, विश्राम और मेलमिलाप के लिए ये होंगे आठ स्थान

Sat, 09 Nov 2024 08:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से 160 किलोमीटर की एक भव्य पदयात्रा शुरू करेंगे, जो बागेश्वर धाम से आरंभ होकर ओरछा धाम में 29 नवंबर को संपन्न होगी। 
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में वो हर वक्त मौजूद रहेंगे। उनकी यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होकर ओरछा धाम पहुंचेगी। इस दौरान कई स्थानों पर भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। आठ दिन तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 29 नवंबर को ओरछा में होगा।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द एक और पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यह पदयात्रा सनातन के जागरण और हिंदुओं को आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इस यात्रा के दौरान कई नये अनुभव देखने को मिलेंगे। यहां सर्व धर्म संभाव वाली बात भी दोहराई जा सकती है।

गेश्वरधाम से चलकर ओरछा तक यात्रा
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुताबिक यह यात्रा बगेश्वरधाम से चलकर ओरछा तक 160 किलोमीटर की है। जो 21 नवंबर 2024 से बागेश्वर धाम से शुरू होकर 29 नवम्बर को रामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम पहुंचेगी। भव्य पदयात्रा के ओरछा प्रस्थान के दौरान कई जगहों (चिन्हित स्थानों) पर रात्रि विश्राम और बहन कार्यक्रम हो होंगे।
विज्ञापन


सफर में भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रम
बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुताबिक कई स्थानों पर रुककर भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे जहां इन कार्यक्रमों में वह उपस्थित रहेंगे और हिस्सा लेंगे। 21 नवम्बर से लगातार आठ दिन चलने के बाद 29 नवंबर 2024 को इस यात्रा का समापन होगा।

इन जगहों पर रुकेंगे होगा रात्रि विश्राम

  • पहले दिन यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होगी। इसके बाद फोर लोन रोड से होते हुए पैदल चलकर बागेश्वर बाबा पहला स्टॉप कदारी गांव में लेंगे।
  • दूसरे दिन 17 से 18 किमी चलकर यात्रा छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन पहुंचेगी।
  • इसके बाद 23 तारीख को यह यात्रा नौगांव में विराम लेगी।
  • चौथे दिन यहां से शुरू होकर देवरी डेम नामक स्थान पर विराम लेगी।
  • इसके बाद पांचवें दिन यात्रा मऊरानीपुर पर विश्राम लेगी।
  • छठवें दिन यात्रा निवाड़ी में विश्राम लेगी। 
  • इसके बाद अंतिम में यादव ढाबा होते हुए ओरछा धाम में यात्रा का समापन होगा।

राम राजा सरकार के दर्शन करेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
यात्रा के अंतिम दिन ओरछा पहुंचने के बाद यहां भव्य भजन संध्या का आयोजन और अन्य कार्यक्रम होंगे। फिर बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश भर में प्रसिद्ध ओरछा धीश भगवान राम राजा सरकार के दर्शन करेंगें। जहां राम राजा सरकार के दर्शन लाभ के बाद अपने विशाल भक्तों के साथ वापिस वाहन द्वारा बागेश्वर धाम को वापस होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें