फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हो गया: नई भाभी को देवर ने दिया ऐसा गिफ्ट कि पीछे पड़ गई पुलिस, मुसीबत में पूरा परिवार

Wed, 13 Mar 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

अभी तक आप लोगों ने नई नवेली दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर श्रृंगार का सामान देते हुए देखा और सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि इस दुल्हन को श्रृंगार का सामान नहीं, बल्कि एक युवक ने देशी तमंचा गिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
देवर और भाभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो आपने शादी के बाद ससुराल आई नई दुल्हन को ससुराल वालों के द्वारा अलग-अलग तोहफे देते देखा और सुना जरूर होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी तस्वीरें दिखलाने जा रहे हैं, जहां एक दुल्हन को उसके ससुराल में देवर ने एक देसी कट्टा गिफ्ट में दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं देवर और भाभी ने देसी कट्टे के साथ फोटो भी खिंचवाई और देवर ने उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी चिपका दिया। कुछ नया करने की ललक ने इस युवक यानी दुल्हन के देवर को कानूनी पचड़े में फंसा दिया। मामला जैसे ही सुर्खियों में आया तो पुलिस एक्टिव हो गई।

वाक्या छतरपुर जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कतरवारा गांव का है। लिहाजा, पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हथियार सहित गिरफ्तार करते हुए आईपीसी की धारा-25/27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें